शनिवार, २० सप्टेंबर, २०२५

पौधारोपण -कलाम अहमद खान

 पौधारोपण 



आनेवाले नस्ल के लिए 

पौधारोपण करना साथी....


जो दादा-परदादा ने लगाए

हम उन पेड़ों के फल खाए

हम आज तो पेड़ लगाकर

पुरखों का कुछ कर्ज चुकाए


देखो पेड़ सयाने कितने

कार्बन लेकर आक्सीजन देते

लेकिन मानव बहुत स्वार्थी

बेरहमी से कत्ल कर देते


पेड़ों के उपकार बहुत हैं

कभी न उनको भूलना साथी

आनेवाले नस्ल के लिए 

पौधारोपण करना साथी....


धूप से बेजार पथिकों को

पेड़ ही शीतल छाया देते

जो भी इनकी शरण में आया

सब की झोली भर देते


पेड़ों से पर्यावरण संतुलन

और मानव का जीवन खुशहाल

पेड़ न बचेंगे धरती पर तो

होगा चारों तरफ अकाल


अवसर मिले तब जनता को

पेड़ों का महत्व बताना साथी

आनेवाले नस्ल के लिए 

पौधारोपण करना साथी....


-कलाम अहमद खान

भिवापुर, जि. नागपुर


कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा

खरा तो एकची धर्म, जगाला प्रेम अर्पावे....सौ. मनीषा विशाल सोन्नेकर

      मनुष्य हा देखील एक प्राणीच. मात्र, इतर प्राण्यांपेक्षा अतिशय हुशार व तर्कबुद्धी असलेला आणि चांगल्या विचारविनिमयाची कास धरणारा प्राणी. ...