जो करना है आज करें
कल पे न टाले काम कोई...
आलस तो बुरी बला है
जिसने किया उसकी हानि
वही तो कामयाब हुआ
वक्त की जिसने कीमत जानी
मौका जो पहचान गया
क्या करना है-जान गया
तत्परता से काम पे लागे
फिर तो उसके भाग ही जागे
सफलता उसके कदम चुमे
हो चाहे रहीम या राम कोई
जो करना है आज करें
कल पे न टाले काम कोई....
आत्मविश्वास न ढहने दे
कोशिश जारी रहने दे
लत नशे की न लगने पाए
अच्छाई अपनाते जाए
सकारात्मकता साथ न छोड़े
लक्ष्य आंखों से न ओझल हो
जीतना है तो लडऩा होगा
एक हार से न घायल हो
बिन मेहनत के दुनियां में
होता किसी का नाम नहीं
जो करना है आज करें
कल पे न टाले काम कोई....
- कलाम अहमद खान,नागपुर
संवाद : ९६५७३४७६८८
कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
टिप्पणी पोस्ट करा